फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर शेयर की, फिर दरोगा से भिड़ा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभद्र फोटो फेसबुक साझा की। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स जब उसके गांव रनऊ पहुंची तो वह दरोगा से भिड़ गया। दरोगा समेत पुलिस कर्मियों से भी उसने अभद्रता की। हालांकि उसे दबोच लिया गया लेकिन इसे लेकर गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस ने सेलफोन कब्जे में लेने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फेसबुक पर पीएम मोदी की अभद्र फोटो पोस्ट करने वाला माधव शर्मा पुत्र विष्णुदयाल शर्मा कोतवाली क्षेत्र के गांव रनऊ का रहने वाला है। माधव ने सोमवार दोपहर में अपनी फेसबुक आईडी से जो फोटो डाला, उसकी शिकायत गांव के कुछ लोगों ने पुलिस से की थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए दरोगा जितेंद्र सक्सेना के साथ पुलिस कर्मियों ने शाम को दबिश दी तो वह घर पर मिला। सेलफोन के बारे में जानकारी करने पर वह दरोगा समेत पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गया। पुलिस कर्मियों से उसने अभद्रता भी की।
पूछताछ के दौरान माधव ने पुलिस को गुमराह करने की भी चाल चली। पहले तो वह यही कहता रहा कि अभद्र पोस्ट से उसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन उसकी फेसबुक आईडी खंगालने पर हकीकत सामने आ गई। ग्रामीणों से भी माधव के बारे में जानकारी की गई। वह खेती करता है। अभद्र फोटो की शिकायत पुलिस मुख्यालय लखनऊ तक कर दी गई थी। दरोगा जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि माधव के खिलाफ आईटी एक्ट के अलावा धारा 500, 505 और 353 में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल कराने के बाद माधव को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें