फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हवाला धंधेबाजों की तलाश में संग्रामपुर पहुंची ओडिसा पुलिस, खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय हवाला के धंधेबाज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार रात उनकी तलाश में ओडिसा पुलिस संग्रामपुर गांव पहुंची, लेकिन धंधेबाज घरों से भाग गए। ओडिसा पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ओडिसा राज्य के जिला कांड़ी हांड़ी के थाना भवानी पटना पुलिस बिसौली कोतवाली पहुंची। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर वैद्यनाथ नायक ने पहले बिसौली कोतवाली में आमद दर्ज कराई। उसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ संग्रामपुर गांव में दबिश दी। सब इंस्पेक्टर वैद्यनाथ नायक ने बताया कि उनके जिले में कई लोगों से ऑनलाइन ठगी हो चुकी है। साइबर थाने में एफआईआर दर्ज है। ठगी के मामलों की छानबीन के दौरान संग्रामपुर गांव के कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं।
उन्होंने शनिवार रात करीब नौ बजे दबतोरी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह के साथ संग्रामपुर में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि ओडिसा पुलिस आई थी, लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें