फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के सहयोग बगैर पूरा न होगा ओडीएफ का लक्ष्य

Tue, 18 Jul 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF
विज्ञापन
सीडीओ शेषमणि पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले को प्रत्येक दशा में 31 दिसंबर तक खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जब तक ग्राम प्रधान सहयोग नहीं करेंगे, तब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में ब्लाक उझानी, जगत एवं सालारपुर के ग्राम प्रधानों से पंचायतराज विभाग के अधिकारियों ने एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक मशीनरी को सहयोग करने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के संबंध में तो सभी प्रधान और ग्रामीण भलीभांति जानते ही हैं, लेकिन स्वच्छ शौचालय का गड्ढा कैसे बनाया जाए और सीट किस प्रकार लगाई जाए, इसकी भी जानकारी प्रत्येक ग्राम प्रधान को होनी चाहिए। जनपद के सभी ब्लाकों के ग्राम प्रधानों को बारी-बारी से एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर सहयोग की अपील की जाएगी। प्रशिक्षण की शुरुआत ब्लाक उझानी, जगत एवं सालारपुर से की गई है। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी ग्राम प्रधान शपथ लें कि अपनी ग्राम पंचायत को ओडीएफ कराने में पूर्ण सहयोग करेंगे। अग्रणीय भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि जो ग्रामीण आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं वे अपना शौचालय स्वयं बनाएं। गांव में पंचायत राज विभाग की टीम गरीबों का सूचीबद्ध करेगी। प्रधान सहयोग कर सूची तैयार कराएं। शौचालय निर्माण के लिए केवल अति गरीबों को ही आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रभारी डीपीआरओ शशिकांत शर्मा, नौशेरा के ग्राम प्रधान सोहनपाल साहू, ग्राम गठौना के प्रधान धर्मेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत रुहान के प्रधान धर्मेंद्र सहित अन्य प्रधानगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें