फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होलिका दहन के स्थान पर कब्जा, डीएम से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद टप्पा अहमदनगर के मझरा मंगू नगला में कुछ लोगों ने होलिका दहन के स्थान पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इस पर गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मझरा मंगू नगला निवासी हीरालाल, रामदास, महावीर, सुरेश, गणेश, रामनाथ, किशनलाल, बेचेलाल, रवि, मोरपाल, चोब सिंह, जोगेंद्र और पिंटू आदि लोग शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव में कई वर्षों से होलिका का दहन होता आ रहा है। अब वहां कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया और निर्माण कराना शुरू करा दिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने लेखपाल से इसकी शिकायत की थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने जगह खाली कराने की मांग की है। इस संबंध में लेखपाल लवी भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में सूचना मिली है। मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें