फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा, महिलाओं से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दबंगों ने सहसवान में एक गरीब परिवार की जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि विरोध पर परिवार की महिलाओं को मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित के पास अभद्रता का वीडियो भी है। उसने डीएम से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहसवान नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी सत्यपाल पुरी ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उसका खेत पड़ोसी गांव हरदत्तपुर में है। इसमें सह खातेदार दबंग किस्म के लोग हैं। उन्होंने खेत के हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
चार दिन पहले जब यह लोग कब्जा कर रहे थे तो उसके परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। विरोध पर दबंगों ने गालीगलौज से लेकर मारपीट तक की। इसे लेकर स्थानीय अधिकारियों शिकायत की। उन्हें घटनाक्रम का वीडियो दिखाया लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें