फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरातघर में हो रहा था आपत्तिजनक नृत्य, चार नर्तकियों समेत 33 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलहम्द बरातघर में शुक्रवार रात पुलिस ने छापा मारकर चार नर्तकियों समेत 33 लोग पकड़ लिए। बरातघर में आपत्तिजनक नृत्य हो रहा था और जाम छलकाए जा रहे थे। इसमें वार्ड सदस्य से लेकर सपा के पूर्व नगराध्यक्ष और कई हिस्ट्रीशीटर भी शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसआई धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे वह पुलिस टीम के साथ दरगाह रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें अलहम्द मैरिज लॉन में बिना अनुमति आपत्तिजनक नृत्य होने की सूचना मिली। बाहर से नर्तकियां बुलाई गईं थीं। जब पुलिस बरातघर में दाखिल हुई तो वहां का नजारा ही अलग था। चार नर्तकियां डांस कर रही थीं। उनके चारों खड़े लोग नोट फेंक रहे थे। जमीन पर 10 और 20 के कई नोट पड़े थे।
एसआई ने कोतवाली से और पुलिस बुला ली। इसके बाद बरातघर में भगदड़ मच गई। कई लोग भाग गए। पुलिस ने बरातघर से चार नर्तकियों समेत 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि यह आयोजन सोथा मोहल्ला निवासी लालमियां ने कराया गया था। उसके परिवार में जन्मदिन मनाया गया था। इसके लिए बरातघर बुक किया गया था। चंदौसी, बिसौली और अलापुर थाना क्षेत्र से नर्तकियों को बुलाया गया था। शराब पार्टी भी चल रही थी। पकड़े गए लोगों में वार्ड सदस्य अनवर खां, सपा के पूर्व नगराध्यक्ष फरहत अली, राजेंद्र मथुरिया के अलावा कई हिस्ट्रीशीटर भी शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आपत्तिजनक डांस करने के आरोप में सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संबंध में सीओ सिटी आलोक मिश्र ने बताया कि रात में अलहम्द बरातघर में दबिश दी गई थी। इस दौरान आपत्तिजनक डांस करते 29 लोग और चार नर्तकियां पकड़ी गईं हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस से ही कहा- पुलिस आ गई
- बताते हैं कि लॉन में जिस वक्त पुलिस ने दबिश दी, उस समय चौकी का एक दरोगा और कुछ सिपाही वहां खाना खा रहे थे। चर्चा तो इस बात की भी है कि कुछ सिपाही नर्तकियों के साथ डांस भी कर रहे थे। जब कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने दरोगा और सिपाहियों से कहा कि पुलिस आ गई है। इसके बाद भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जो पुलिस वाले खाना खा रहे थे और डांस कर रहे थे, वे खुद को बचाने के लिए छापा मारने आई पुलिस टीम में शामिल हो गए।

बरातघर से पकड़े गए ये लोग
- अलहम्द बरातघर से सोथा मोहल्ला निवासी शबाब, फरहत अली, लालमियां, मोहम्मद असलम, खंडसारी मोहल्ला निवासी कामरान, कमरुद्दीन, लतीफ, दानिश, वसीम, असलम, जोगीपुरा निवासी अनवर खां, मोहम्मद फिरोज, गद्दी चौक निवासी तौसीफ, जालंधरी सराय निवासी शबाब, कबूलपुरा निवासी राहुल पाल, मोहल्ला श्रीरामनगर निवासी राजेंद्र मथुरिया, मीराजी चौकी निवासी रमेश, सैयदबाड़ा निवासी सोहराब खां, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा निवासी शाजिद, आरिफपुर नवादा निवासी मुजाहिद, बिनावर के चंदन नगर खरैर निवासी सालिम, गुरुपुरी चंदन निवासी अरमानुद्दीन, सलीम, शानू, खेड़ा बुजुर्ग निवासी परवेज, अलापुर के ग्राम उरौलिया निवासी अब्दुल राजिक, सूरजपुर निवासी शिवम, उघैती थाना क्षेत्र गांव रैपुरा निवासी नितिन, संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पबारी निवासी जितेंद्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें