फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति मांगने का समय खत्म, बीईओ आज देंगे सूची

Mon, 20 Apr 2015 08:24 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोशन प्रक्रिया के तहत दो दिन तक आपत्ति मांगने का समय सोमवार को खत्म हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी मंगलवार को आई हुईं आपत्तियों को मिलाते हुए सूची तैयार कर हार्ड कॉपी दफ्तर में जमा करेंगे। इसके बाद प्रमोशन की अगली प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 अप्रैल तक शिक्षामित्रों को समायोजित करने के आदेश हैं, लेकिन जिले में 650 पद रिक्त होने की वजह से सभी शिक्षामित्रों का एक साथ समायोजन होना मुश्किल था। लिहाजा शिक्षामित्रों ने पहले प्रमोशन की मांग करनी शुरू कर दी। बीएसए के न मानने पर दो दिन धरना प्रदर्शन भी दिया गया। जिसके बाद मांगों को मानते हुए पहले प्रमोशन करने का निर्णय लिया गया ताकि पद रिक्त हो सकें और एक साथ सभी शिक्षामित्रों का समायोजन किया जा सके। वहीं विभाग ने कार्रवाई बढ़ाते हुए सूची जारी कर समस्त ब्लॉकों पर प्रकाशन करने के लिए दे दी। साथ ही दो दिन का समय देते हुए आपत्ति मांगी गई। जिसका समय सोमवार को खत्म हो गया। लिहाजा मंगलवार को अब समस्त बीईओ आईं हुई आपत्तियों को मिलाते हुए सूची विभाग को सौंपेंगे। जिसके बाद कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि शासन की गाइडलाइन के तहत 30 अप्रैल तक प्रमोशन और शिक्षामित्रों के समायोजन किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें