फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नूर्वी बनी माही, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Mon, 19 Jan 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
माही बनकर राजकुमार के साथ फेरे लेती नूर्वी। वायरल वीडियो का कट
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। मुस्लिम समुदाय की युवती नूर्वी अब माही कश्यप के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने स्वेच्छा से हिंदू रीति-रिवाज अपनाकर राजकुमार के साथ शादी कर ली है। इसके साथ ही वह अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी मुस्लिम समुदाय की युवती नूर्वी ने गांव के ही राजकुमार के साथ एक मंदिर में शादी कर ली। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह कह रहीं हैं कि वह युवक से प्यार करती हैं। इस बात से उसके परिवार के लोग बेहद नाराज हैं। उसने घर से भागकर सनातन धर्म अपनाया और अपनी मर्जी से 16 जनवरी को शादी भी कर ली। उसने वायरल वीडियो में साफ तौर पर कहा है कि इस फैसले को लेकर उसपर किसी प्रकार कोई जोर या दबाव नहीं रहा है। उसने परिवार वालों से अपना और अपने पति के परिवार वालों को जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की चिंता भी की है।

मामला संज्ञान में आया है। थाना बिनावर पुलिस को इस मामले में जांच करने को कहा गया है। युवती बालिग है, इसलिए उसकी मर्जी के खिलाफ कोई नहीं जा सकता। जो भी तथ्य जांच में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें