फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौ मरीज और मिले, जिले में पांच सौ के पार हुई डेंगू मरीजों की संख्या

विज्ञापन
मरीजों की जांच करती मलेरिया विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में इस वर्ष मिलने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या पांच सौ के पार हो गई है। बृहस्पतिवार को भी जिले में डेंगू के नौ मरीज मिले हैं। इनमें पांच मरीज शहर के हैं। अब तक जिले में डेंगू के 507 मरीज मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले के डेंगू प्रभावित इलाकों में 35 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा भी पाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में 377 लोगों की एलाइजा जांच कराई। डेंगू के नए मिलने नौ मरीजों में शहर के गांधी नगर का एक, सिविल लाइंस और नई सराय के दो-दो मरीज हैं। जगत के उनौला, मोहम्मद नगर सुलरा और उझानी में एक-एक मरीज मिला है। बृहस्पतिवार को मलेरिया विभाग की 26 टीमों ने डेंगू प्रभावित इलाकों में अभियान चला कर लार्वा तलाश करने के साथ मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया।
23 स्थानों पर स्वास्थ्य कैंपों के दौरान बृहस्पतिवार को बुखार के भी दो सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। मलेरिया का केई नया मरीज नहीं मिला है।
डेंगू के मामलों में बदायूं मंडल के पहले स्थान पर है। डेंगू के मामलों ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि अभी डेंगू का प्रकोप दिसंबर मध्य तक रहेगा। ऐसे में मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। इस वर्ष अब तक पांच सौ से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। जहां भी मरीज मिल रहे हैं वहां कैंपों का आयोजन कर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। - डॉ. तहसीन, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें