फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की इस लड़ाई में एनएसएस स्वयंसेविकाएं भी बनीं योद्घा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना जैसे वैश्विक संकट से निकलने के लिए समाज का हर व्यक्ति और हर वर्ग योद्घा की भूमिका में है। छोटा हो या बड़ा, सबका योगदान महत्वपूर्ण है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी कुछ छात्राओं ने भी समाज में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए थ्री लेयर मास्क बनाना शुरू किया है। इसके अलावा ये छात्राएं लोगों को आरोग्य सेतु ऐप के बारे में जानकारी देकर इसे डाउनलोड कराने के साथ ही गलियों को सैनिटाइज करने व इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। आनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल से इन छात्राओं को संक्रमित लोगों को क्वारंटीन करने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। ऐसे में यह गांवों में इसकी जानकारी भी लोगों में बांटकर समाज के लोगों को कोरोना की जंग में अपने साथ योद्घा के रूप में शामिल करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

यह छात्राएं एनएमएसएन दास कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई दो व तीन की स्वयंसेविकाएं हैं। इन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल के माध्यम से इन कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया गया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सक्सेना व डॉ. प्रगति सक्सेना इनका मार्गदर्शन कर रही हैं। इन छात्राओं के द्वारा बनाए गए मास्क अब जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को इन्हें वितरित किया जा सके।
छात्राओं को दिया जा रहा प्रसव व टीकाकरण का प्रशिक्षण
इन छात्राओं को कोरोना योद्धाओं में रूप में प्रशिक्षित करने के बाद अब इन्हें प्रसव व टीकाकरण की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रश्मि सक्सेना, डॉ. प्रगति सक्सेना ने छात्राओं को इसके लिए प्रशिक्षित कर रहीं हैं। अब मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम के तहत जननी सुरक्षा, स्तनपान कराने वाली माताओं की देखभाल करना, उनके पोषण का ध्यान रखना, लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने एवं टीकाकरण आदि के लिए इन स्वयंसेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोली स्वयंसेविकाएं
हम सब जानते हैं कि हमारा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि आगे बढ़कर समाज की सहायता करें। इसके तहत मास्क बनाने और गांव में सैनिटाइजेशन आदि के संबंध में जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। - दिव्या शर्मा
मैं एनएसएस के माध्यम से समाज की सेवा कर पा रही हूं, ये मेरा सौभाग्य है। कई लोगों को मास्क बनाकर वितरित किया है। उन्हें कोरोनों के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। - श्रद्धा पाठक
इस संकटकाल में जरूरतमंदों की मदद कर बहुत खुशी हुई है। उन तक भोजन व मास्क पहुंचाने की कोशिश जारी है। जितना संभव होगा, हम मदद करेंगे। कोरोना संकट के बीच हमें लोगों की सेवा का सौभाग्य भी मिला है। - रूपाली सोलंकी
एनएसएस हमें दूसरों की सेवा करना ही सिखाता है। घर-घर जाकर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उन्हें मास्क आदि के वितरण के साथ ही गांवों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। - सबा साबिर
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं ने समाज में हर व्यक्ति को आगे आकर लोगों की सेवा में समर्पित होने का एक संदेश दिया है। यह एक अच्छा प्रयास है।
- डॉ. संजीव सक्सेना, प्राचार्य, एनएमएसएन दास कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें