फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनएसएस स्वयंसेवक अर्जुन सिंह बने नायब तहसीलदार, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता

Wed, 01 Apr 2026 05:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के कई होनहारों ने यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है।गांव कमालपुर निवासी अर्जुन सिंह ने पहले ही प्रयास में 120वीं रैंक हासिल की। उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। वहीं, अभय वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं। 
विज्ञापन
अर्जुन सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जगत ब्लॉक के गांव कमालपुर निवासी अर्जुन सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में 120वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से राजकीय महाविद्यालय में भी खुशी का माहौल है। वह एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक रह चुके हैं।

विज्ञापन


एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि अर्जुन ने वर्ष 2023 में बीए उत्तीर्ण करने के बाद लखनऊ जाकर यूपीपीएससी की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। छात्र जीवन में वह पढ़ाई के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रहे और जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।

अर्जुन का शैक्षणिक सफर भी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बबराला से हाईस्कूल में 87 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि स्नातक में 72 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता शिशुपाल सिंह किसान हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने अर्जुन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्जुन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है और उनका अगला लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है।

विज्ञापन

अभय वर्मा बने असिस्टेंट कमिश्नर
शहर के शाहबाजपुर निवासी अभय वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) पद पर चयनित होकर 39वीं रैंक हासिल की है। अभय वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। इससे यह साबित होता है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से लक्ष्य जरूर प्राप्त किया जा सकता है। 

अभय ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बदायूं से पूरी की। जहां उन्होंने वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से वर्ष 2019 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता अनिल कुमार वर्मा और माता प्रभा वर्मा ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। अभय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी मेहनत को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

सुमित कुमार पासवान बने बीडीओ
बदायूं जनपद से जुड़े सुमित कुमार पासवान ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सुमित मूल रूप से गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले के निवासी हैं, जबकि वर्तमान में उनका परिवार सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सुरेंद्र प्रसाद गूरा नबीगंज स्थित गंगादीन इंटर कॉलेज में अध्यापक रहे हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा और अनुशासन की प्रेरणा मिली। 

सुमित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल तथा द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दिल्ली में रहकर पीसीएस 2024 की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। तैयारी के दौरान दोस्त सुमित चौहान और मोहित शर्मा का भी साथ मिला। सुमित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें