एपीएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र और छात्रा इकाइयों के शिविर का सातवें दिन शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी।
कॉलेज परिसर में शिविर के समापन समारोह में जिला सांख्यिकी अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों और महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि समाज के लिए काम करने का इसी के जरिए जज्बा पैदा होता है। अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी गोपाल गोयल ने बच्चों को जनसेवा की शपथ दिलाई। बोले, शिविर के दौरान छात्र और छात्राओं ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ अच्छे अनुभव शेयर किए होंगे। उन पर अमल होना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शिक्षा का समर्पित नाटक प्रस्तुत किया। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश देते हुए लघु नाटिका भी लोगों को पसंद आई। नृत्य की भी धूम रही। कार्यक्रम अधिकारियों ने सात दिन के क्रियाकलापों की रिपोर्ट भी पेश की। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव रामप्रकाश शर्मा, प्राचार्य नरेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, रूपकिशोर, देवेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
खाने में देरी पर छात्राओं का हंगामा
उझानी। एपीएम कॉलेज के शिविर में बृहस्पतिवार शाम को छात्र इकाई के कुछेक प्रतिभागी खाने में देरी पर भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। हालांकि ज्यादातर छात्राओं ने मामला हस्तक्षेप कर खुद ही मामला शांत कर दिया, लेकिन इसे लेकर पसोपेश का माहौल बन गया। कार्यक्रम अधिकारियों में शिशुपाल सिंह ने बताया कि बात कोई खास नहीं थी। खाना समय पर बना था।