सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण शिविरों का समापन
दातागंज में लगाए गए शिविर में सावित्री कंपनी प्रथम स्थान पर रही। शिविर में जिला स्काउट कमिश्नर प्रवेश सिंह राठौर ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान वार्डेन माला चौहान, शिक्षक बीना राठौर, विमल शर्मा, रचना जौहरी, आरती अग्निहोत्री, राजेश, सुनीता अग्निहोत्री, छाया देवी आदि मौजूद रहीं। जगत के कस्तूरबा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। यहां पर रानी लक्ष्मीबाई कंपनी सर्वश्रेष्ठ रही। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने छात्राओं को प्रशिक्षण देने के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना धैर्य से करने के बारे में समझाया। इस मौके पर वार्डेन रेनू यादव, शिक्षक आरती रानी, सृष्टि, रावेंद्र कुमार, प्रीती देवी, विजेंद्र सिंह, वैभव शंखधार, धनदेवी, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।