गृह जनपद के निकट बस स्टेशन से लेकर लखनऊ चारबाग स्टेशन तक नि:शुल्क पहुंचाने और यात्रा समाप्ति पर नि:शुल्क वापस लाने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा की जाएगी। जिले से सिविल लाइन स्थित सुरेश चंद्र जौहरी, रीना जौहरी पत्नी सुरेश चंद्र जौहरी, योगेंद्र पाल, केएस गुप्ता, शशी गुप्ता पत्नी केएस गुप्ता, नरेश चंद्र शंखधार, संत कुमार गुप्ता, कमला महेश्वरी पत्नी ब्रजमोहन लाल, आवास विकास के वीरेंद्र पाल गुप्ता, ग्राम गुरगांव के सुरेंद्र पाल, इस्लानगर के वीरेंद्र कुमार और कमलेश पत्नी वीरेंद्र कुमार का चयन किया गया है।