फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का रुख गांवों की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों में शामिल छात्र और छात्राओं ने रविवार को भी गांवों की ओर रुख किया। सफाई रखने के फायदे बताए, तो कहीं पर राष्ट्रीय स्तर के अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एपीएम पीजी कॉलेज की छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी शिल्पी पांडेय ने बरामालदेव में बौद्धिक कार्यक्रम रखा। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखने से संक्रमण करीब नहीं आता। गंदगी से बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। छात्र इकाई ने मानकपुर, बसोमा और गंगोरा में पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी शिशुपाल सिंह ने रूपकिशोर और देवेंद्र उपाध्याय के साथ बच्चों को सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी की सलाह दी।
बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अब्दुल्लागंज में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की वकालत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका अरोरा की मौजूदगी में रैली भी निकाली गई। प्रतिभागी, निधि, साक्षी, तृप्ति, रुकइया, रचना, मंजू कुमारी, सोनम मिश्रा, मिथलेश, प्रियंका यादव, पवित्रा और अनीता पाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें