फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पित भाव से करें सेवा करने पर जोर

Sat, 21 Feb 2015 08:52 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में शनिवार से शुरू हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर में समर्पित भाव से सेवा करने पर जोर दिया गया। ग्राम सोवरनपुर में लगे इस शिविर में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जीएस रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डॉ. जीएस रावत ने कहा कि छात्र को अनुशासन में रहते हुए समाजसेवा करनी चाहिए। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आर्थिक उन्नति के प्रति जागरूक करें। ग्रामीणों के साथ सामंजस्य स्थापित करके उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। डॉ. शैलेंद्र कबीर ने कहा कि वर्तमान समाज में व्याप्त नीरसता, हीनता एवं दीनता के उन्मूलन के लिए युवाओं के लिए कर्मठता से कार्य करना होगा। तभी राष्ट्र की उन्नति संभव है। शिविर को डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत, सुखदेव, डॉ. कमल सिंह ने भी संबोधित किया।
इधर, संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का ग्राम बसंतनगर गौटिया में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन साक्षरता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें