फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ एनएसएस कैंप का समापन

Fri, 02 Jan 2015 12:34 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज के चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. योगेश्वर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समापन सत्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना की। इसके उपरांत लोकगीत, लोकनृत्य, एकल नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा आखिर ये भेदभाव क्यों पर लघु नाटक किया। इसके माध्यम से छात्राओं ने संपूर्ण कन्या वर्ग की हृदय की व्यथा को नाटक के माध्यम से सामने रखा। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र तथा डॉ. लता मिश्रा ने विचार रखे। साथ ही अनुशासन और समाजसेवा का पाठ पढ़ाया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने एनएसएस का वास्तविक अर्थ बताया। अंत में प्रिंसिपल मधु शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें