दहेमू गांव में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम के साथ समापन हो गया। गाइड में दुर्गावती और स्काउट में श्रीकृष्ण टोली ने प्रथम स्थान पाया।
समापन समारोह शुरू होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। स्काउट के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग का महत्व समझाया। कहा कि स्काउट से देश भक्ति का जज्बा जाग्रत होता है। स्काउट में श्रीकृष्ण प्रथम, जवाहर टोली द्वितीय और सुभाष टोली ने तृतीय स्थान पाया। गाइड में दुर्गावती टोली ने प्रथम, पार्वती दूसरे और लक्ष्मी टोली को तृतीय स्थान मिला।
प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समूह गान और लोकनृत्य मनमोहक रहा। निर्णायक मंडल में परमवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह और दुर्गा रानी शामिल थीं। कैंप फायर में भी प्रतिभागी जुटे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता, रमेश सिंह, प्रवीण कुमार, रामभरोसे लाल, सृष्टि, साक्षी, अनीता, सुमन, रचना, आरती, तारावती, सुहानी, रिंकी और कैलाश आदि मौजूद थे।