फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर के दो गोतस्करों पर एनएसए, 25 पर गुंडएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने गोवध के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। दो गोतस्करों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। दोनों आरोपी दो माह पूर्व जेल भेजे गए थे जबकि 21 पर गैंगस्टर और 25 आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इससे गोतस्करों में हड़कंप मच गया है। ये कार्रवाई गोवध के आठ मामलों में की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर और ओझा गोवंशीय पशुओं का वध करने में बदनाम है। इनकी वजह से पुलिस को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है। वहीं, गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी बनी रहती है। पिछले दिनों आठ गोवध मामले प्रकाश में आए। बताया कि ग्राम निजामपुर निवासी मेहरबान उर्फ लुक्का और ओझा निवासी सुभान अली पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आठ मामलों में नामजद 21 अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर और 25 आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। बताया कि जिन आरोपियों पर एनएसए लगाई गई है। उन्हें दो माह पूर्व जेल भेजा गया था। उनके खिलाफ बिनावर थाने में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें