अब तक 62 आरोपियों को जेल
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात हमलावरों की पहचान शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई और नाम प्रकाश में आए, जिसमें पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटों के नाम भी शामिल थे। इस मामले में पुलिस अब तक 62 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
इसके अलावा ककराला कांड के आरोपी जहांगीर पुत्र दुर्रानी निवासी वार्ड 18 कस्बा ककराला के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। डीएम की संस्तुति के बाद पुलिस ने जेल जाकर आरोपी को नोटिस तामील कराया है। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इससे पहले 11 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।