बदायूं। यूपीसीए की तरफ से ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 29 फरवरी से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। ऐसे में अंडर-14 से लेकर सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट ट्रायल मैच के लिए पंजीकरण कराने की तिथि में बदलाव किया गया है। निर्धारित समय निकलने की वजह से कई खिलाड़ी पंजीकरण नहीं करा पाए थे। इसकी जानकारी मिलने पर एसोसिएशन ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी अपना फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम परीक्षा की अंक तालिका लेकर पंजीकरण कराने के लिए जाएं।