फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बसों में यात्रा के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 02 May 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फोटो-01बीडीएन31, रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते एआरएम डीके चौबे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। साइबर अपराधियों द्वारा हैक की परिवहन निगम की बेवसाइट पर अपलोड डाटा काफी हद तक वापस मिल गया है। इससे बेवसाइट को चालू करा दिया गया है लेकिन अभी भी सभी कार्य बेवसाइट पर नहीं हो रहे हैं। उस पर अभी भी आईटी सेक्टर काम कर रहा है। संभवत: मंगलवार तक ऑनलाइन बुकिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने 24-25 अप्रैल को परिवहन निगम की बेवसाइट हैक कर ली थी। बेवसाइट पर अपलोड सारा डाटा गायब कर दिया गया था। इससे परिवहन निगम पर बहुत बड़ा असर पड़ा। सभी ऑनलाइन कार्य बंद हो गए। ऑनलाइन बुकिंग, ऑनलाइन टिकट सेवा ठप हो गई। कर्मचारियों का नामपता, रूटचार्ट, किराया, बसों के नंबर आदि तक सबकुछ गायब हो गया था। तब से परिवहन निगम में ऑफलाइन टिकट सेवा चल रही है। अभी भी ऑफलाइन टिकट काटे जा रहे हैं। जब से बेवसाइट हैक हुई है, तब से आईटी सेक्टर पर लगातार काम कर रहा है।
बताया जा रहा है कि लगातार काम होने से काफी हद तक अपलोड डाटा वापस मिल गया है, लेकिन रूटचार्ट अभी भी नहीं मिला है। इससे परिवहन निगम के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है। दोबारा से रूटचार्ट बनाया जा रहा है। कौन सी बस का कहां से कहां तक का किराया है। यह सब दोबारा से डाटा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों की माने तो सोमवार रात तक या मंगलवार शाम तक ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। अभी आम लोगों के लिए बेवसाइट पर दिक्कत आ रही है। अभी केवल कार्यालय से संबंधी कर्मचारी ही उसका प्रयोग कर रहे हैं। जल्द ही सभी ऑनलाइन कार्य भी शुरू हो जाएंगे।

फोरमैन को नहीं मालूम कितनी बसों की होनी है मरम्मत
परिवहन निगम की वर्कशॉप में रोडवेज बसों की मरम्मत में बड़ा खेल चल रहा है। यहां कौन बस पहले आई थी किस बस की मरम्मत हो गई। इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसका खुलासा तब हुआ जब एआरएम डीके चौबे सोमवार दोपहर के समय वर्कशॉप पहुंचे। उन्होंने बस की संख्या बताते हुए कहा कि 51 बसें चुनाव में लग गई हैं। वर्कशॉप में तमाम बसें खड़ी हैं। इनमें कितनी बसों की मरम्मत हो गई। यहां से कितनी बसें रोड पर भेज दी गईं, लेकिन फोरमैन उनके सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्हें यह तक पता नहीं था कि कितनी बसों की मरम्मत हो गई और कितनी होनी है। एआरएम ने कहा कि अगर शाम तक इसकी जानकारी नहीं दी तो वह फोनमैन के खिलाफ मंडलीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगें।

परिवहन निगम की बेवसाइट शुरू हो गई है, लेकिन उस पर कुछ काम रह गया है। उस पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही बेवसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। बसों की मरम्मत के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर रिपोर्ट नहीं देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें