फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब अछनेरा तक जाएगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए टनकपुर-मथुरा जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग विस्तार अछनेरा तक कर दिया गया है। इसका संचालन तीन से 31 जुलाई तक सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को होगा। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि टनकपुर-अछनेरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 4.35 बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी से 7.53 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से होते हुए अछनेरा पहुंचेगी। उसी दिन वापसी में अछनेरा से 15.50 बजे चलकर, उझानी 19.22 बजे, बदायूं 19.35 बजे से होते हुए टनकपुर 23.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें