फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव का राजू  भी बनेगा खिलाड़ी

Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
स्टेडियम - फोटो : pti
विज्ञापन

विज्ञापन
युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए बनेंगे खेल के मैदान 
सभी ब्लाक कार्यालयों के पास देखी जा रही खाली जमीन 
सीडीओ ने एसडीएम और बीडीओ से तुरंत मांगी रिपोर्ट 
अब गांव का राजू भी खेलों का चैंपियन बनेगा, उसे खेलने के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। उसके गांव से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्लाक कार्यालयों में खेल के मैदान बनाकर वहां पर तमाम खेलों का आयोजन किया जाएगा। सीएम की प्राथमिकता में शामिल इस योजनों में तेजी के साथ काम शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही सकारात्मक पहल नजर आएगी। रियो ओलंपिक में दो बेटियों को छोड़कर अन्य सभी द्वारा निराश किए जाने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी ब्लाक कार्यालयों पर खेल के मैदान बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम अखिलेश युवाओं का ध्यान इधर-उधर से भटकाकर सीधे खेल पर लगाना चाहते हैं, जिससे कि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग किया जा सके। साथ ही क्राइम आदि पर कंट्रोल किया जा सके। इसके लिए तैयार ब्लाक स्तर से शुरू की जाएगी। 
ग्रामीण अंचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक कार्यालयों पर खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए ब्लाक कार्यालय परिसर में दो हजार से चार हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री युवाओं को खेल से जोड़कर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की सकारात्मक पहल शुरू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस योजना पर मंडलायुक्त प्रमांशु कुमार के निर्देश पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को ब्लाक कार्यालय परिसर में जमीन तलाशने और उस जमीन के कागजात एवं अन्य सूचनाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिन ब्लाक कार्यालयों पर जमीन मुहैया नहीं होगी, वहां पर ब्लाक मुख्यालयों के राजस्व गांव और ग्राम पंचायतों में जमीन देखनी होगी। ऐसे गांवों में हाईवे या मुख्य सड़कों तक रास्ता भी देना होगा। सीडीओ ने अधिकारियों को एक आदेश पत्र देकर सोमवार शाम सूचनाएं देने के निर्देश दिए हैं। सीएम की प्राथमिकता में शामिल होने की वजह से आनन-फानन में तहसील स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी काम में जुट गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें