फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब 15 तक हो सकेंगे निर्माण श्रमिकों के पंजीयन रिन्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण (रिन्यू) की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब ऐसे श्रमिक जो पिछले चार वर्ष या उससे अधिक समय से अपना पंजीयन नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं, वे 15 नवम्बर तक नवीनीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि जिले में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपनी सदस्यता समय पर नवीनीकृत कर लें, ताकि बोर्ड की योजनाओं का लाभ उन्हें निरंतर मिलता रहे। नवीनीकरण न कराने की स्थिति में श्रमिकों का पंजीयन निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा, जिससे उन्हें किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
सहायक श्रमायुक्त ने कहा कि श्रमिक अपने पंजीयन का नवीनीकरण https://upbocw.in वेबसाइट या निकटवर्ती जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से भी करा सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से समयसीमा के भीतर नवीनीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें