डीएम ने आधे बच्चों के कार्ड न बनने पर जताई नाराजगी
अप्रैल माह तक सभी बच्चों के कार्ड बनाने केे दिए निर्देश
नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। डीआईओएसए वीना यादव ने सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर आदेशित किया है कि अब विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के दाखिले के लिए सर्वप्रथम आधार कार्ड संख्या लेनी होगी। दाखिले के समय बच्चे का आधार कार्ड संख्या की छायाप्रति विद्यालयों में जमा करनी होगी, ताकि भविष्य में इसका प्रयोग किया जा सके।
उन्होंने बताया जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने जिले में विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के आधार नामांकन संख्या के बारे में रिपोर्ट मांगी। जिसमें अभी तक सिर्फ 64 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आधार नंबर दिया जा चुका है। इस रिपोर्ट पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अप्रैल माह के अंत तक आधार नामांकन अभियान को पूरा करने के आदेश दिए हैं। यदि किसी विद्यालय में छात्र-छात्राओं का आधार नामांकन प्रक्रिया अप्रैल माह में पूरी नहीं होती है, तो उस विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।