फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब स्कूलों को दिखानी होगी मान्यता, बाहर लिखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेसिक और माध्यमिक में कई ऐसे स्कूलों की पहचान हुई है, जो मान्यता लिए बिना ही संचालित हो रहे हैं। विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बिना मान्यता के स्कूलों को पकड़ा भी गया है। ऐसे में डीआईओएस ने स्कूलों के बाहर मान्यता लिखने के लिए स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) लालजी यादव ने सभी प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों के मुख्य गेट पर मान्यता से संबंधित विवरण लिखें। इसमें स्कूल की मान्यता किस कक्षा तक है, किस बोर्ड से है और कब तक वैध है। यह सारी जानकारी उसमें शामिल होनी चाहिए। यह ऐसी जगह पर लिखा होना चाहिए। जहां आम लोगों को स्पष्ट रूप से यह पढ़ने में आए। डीआईओएस ने यह भी कहा है कि जो स्कूल इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस कदम से अभिभावकों को भी सही जानकारी मिलेगी और वे किसी भी फर्जी या अवैध स्कूल के झांसे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें