फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब मेडिको लीगल रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अब किसी भी तरह की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट हाथ से लिखकर नहीं, बल्कि कंप्यूटराइज्ड मिलेगी। रिपोर्ट गोपनीय रहेगी, इसलिए उसे ऑनलाइन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


घायलों से लेकर विवादों तक सभी के मेडिकल परीक्षण का डाटा अब कंप्यूटर में फीड रहेगा। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड मिलने लगी है। यह कदम घपलेबाजी रोकने के लिए उठाया गया है।
ईएमओ डॉ. गजेंद्र वर्मा ने मेडिकल परीक्षण ऑनलाइन तरीके से कंप्यूटर पर तैयार कराया है। सोमवार से सभी डाॅक्टरों के लिए मेडिकल परीक्षण कंप्यूटर पर अनिवार्य हो जाएगा। ईएमओ की ड्यूटी करने वाले डाॅक्टरों की लॉगिन आईडी बनाई गई है। जिस पर डाॅक्टर मेडिकल परीक्षण करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


गोपनीयता बनाए रखने के लिए मेडिकोलीगल रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं की जाएगी। हाथ से लिखी जाने वाली रिपोर्ट को कंप्यूटर से बनवाना शुरू कराया गया है ताकि किसी भी तरह के घपले की आशंका न रहे। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें