फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लेखाकारों ने डीसी पर लगाया आरोप

Sun, 24 May 2015 07:58 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों सर्व शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक सीमा रानी ने लेखाकार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जहां बीएसए सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की। वहीं शनिवार को समस्त लेखाकारों ने नगर शिक्षा संस्थान केंद्र (यूईआरसी) पर एकत्र होकर डीसी पर आरोप लगाते हुए बीएसए, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें डीसी पर मानसिक तथा आर्थिक शोषण करने की बात कहीं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कस्तूरबा का जन्मदिन मनाने के नाम पर जबरन उगाही भी की गई। न देने पर संविदा समाप्ति की भी धमकी दी। जिले के सभी 18 कस्तूरबा स्कूलों के लेखाकारों ने एकत्र होकर हस्ताक्षर कर शिकायती पत्र सौंपते हुए बीएसए से जांच की मांग की है। इधर, डीसी सीमा रानी का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जो निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें