फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समूह में अब 11 की जगह शामिल हों सकेंगी 20 महिलाएं

Mon, 29 Dec 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वयं सहायता समूहों में पहले 11 महिलाएं शामिल होती थी। लेकिन अब सरकार ने एक समूह में 20 महिलाओं को शामिल करने को मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। अभी स्वयं सहायता समूहों में 11 या इसके करीब महिलाएं जोड़ी जा रही हैं, लेकिन अब समूहों में 20 महिलाओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिले के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 19,102 समूहों में लगभग 2.10 लाख महिलाएं जुड़ी हैं।
जिन्हें फंड उपलब्ध कराकर रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाएं अपने घरों पर रहकर छोटे-छोटे काम कर आजीविका चला सकें। सरकार की मंशा है कि अन्य महिलाओं को समूह में शामिल कर उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन



शासन से मिलती है मदद
ब्लाॅक में स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इन महिलाओं को शासन से आर्थिक मदद दी जाती है। उन्हें बैंक से कर्ज मिलता है और वह पापड़, दरी, झाडू, चाक, टाट पट्टी, नर्सरी, सीमेंटेड पत्थर समेत अन्य छोटे उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचती हैं।

महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके इसके लिए सरकार हर प्रयास कर रही है।इसी के तहत अब समूहों की महिलाओं की संख्या को बढ़ाकर सहभागिता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। - अखिलेश चौबे, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें