फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; कार और तमंचा बरामद

Sat, 07 Feb 2026 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कार व कारतूस बरामद किए हैं। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की कार से बदमाश कादरचौक रोड पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सरेली मोड़ पर टीम के साथ चेकिंग शुरू की। इसी दौरान  बिना नंबर प्लेट की कार उसहैत की तरफ से आती दिखी तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश कार को लेकर सरेली गांव की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
इसी दौरान कार सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। कार रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा। ड्राइवर सीट से उतरे दूसरे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश ने अपना नाम कादरचौक निवासी अब्दुल जहीर बताया। बताया कि वह अपने साथी दातागंज के गांव चंदौखा निवासी रमेश प्रधान के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था। उसका साथी रमेश भाग गया। उसने बताया कि कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, कासगंज व आसपास के जनपदों में भी कई घटनाएं की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें