फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद भी भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार महीना पहले मंडी समिति में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर बरेली से पहुंची व्यापार कर विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब प्रतिष्ठान के मालिक के पास नोटिस पहुंचा। नोटिस तीन महीने पहले ही एसडीएम की मौजूदगी में दोनों पक्ष में समझौता हो जाने के बाद भेजा गया है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के व्यापारिक फर्म चोखेलाल सत्यप्रकाश से जुड़े मामले में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल की मौजूदगी में शुक्रवार को इसे लेकर आढ़तियों की बैठक हुई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि 28 दिसंबर को जिस वक्त डिप्टी कमिश्नर रमाशंकर कठेरिया की अगुवाई में व्यापार कर विभाग की टीम ने छापा मारा था, वह गैरकानूनी था। टीम ने न तो मंडी प्रशासन को विश्वास में लिया और न ही कार्रवाई के बाद मौके पर अभिलेखीय औपचारिकताओं को पूरा किया था। बावजूद इसके डिप्टी कमिश्नर ने कोतवाली में तहरीर भी सौंप दी थी।
बता दें कि छापामार कार्रवाई के विरोध में आढ़तियों ने मंडी में आंदोलन भी किया था। आंदोलन के दौरान व्यापारिक कामकाज भी बंद रहा था। आंदोलन के तज होने पर एसडीएम सदर प्रदीप कुमार की अगुवाई में जुटे व्यापार कर अफसरों और गल्ला व्यापारियों में इस बात पर समझौता हो गया कि तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसी के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान भी खुल गए थे।
विज्ञापन

अब फर्म के नाम नोटिस आने के बाद गल्ला व्यापारी सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापार कर विभाग ने अगर इसे रद् नहीं किया, तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। अब की बार आंदोलन में जिले की सभी मंडियों के व्यापारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें