फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दातागंज विकास खंड के जूनियर व प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं दोनों शिक्षक
 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बिना सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बीएसए ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों शिक्षक विकास खंड दातागंज के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत हैं। बीएसए ने उनको नोटिस जारी कर एक सप्ताह में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी दातागंज की ओर से 16 जनवरी को बीएसए के लिए दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रेनगला में तैनात सहायक अध्यापक अमरनाथ तथा प्राथमिक विद्यालय कलाकंद में तैनात विपुल तोमर लंबे समय से बिना किसी सूचना के लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। इस पर बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। साथ ही आदेश दिए कि एक सप्ताह के स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें