फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सही उम्र में विवाह नहीं करने से जनसंख्या पर पड़ रहा प्रभाव

विज्ञापन
अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की मासिक बैठक में चर्चा करते पदा​​धिकारी
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड विवाह विभाग की मासिक बैठक का आयोजन मोहल्ला शिवपुरम में डॉ. सुशील कुमार सिंह के आवास में की गई। इस दौरान हिन्दुओं के सही उम्र में विवाह नहीं करने से जनसंख्या पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सनातन से जुड़े तलाकशुदा, विधुर, विधवा व अंतरजातीय विवाह करने के इच्छुक लोगों की लगातार मदद की जा रही है। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि अधिक पढ़ाई, अच्छी जॉब, ज्यादा कमाई की हिन्दुओं की सोच के कारण विवाह में हो रहे अकारण विलंब उनकी जनसंख्या पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने हिन्दू समाज से आह्वान किया कि बच्चों के विवाह 18 व 21 वर्ष की आयु में कराएं। इस मौके पर संगठन मंत्री सुशील गुप्ता, एडवोकेट मुनेंद्र प्रताप सिंह, विभाग प्रमुख नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें