फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...नहीं महरूम कोई मांगने वाला तेरा

Sun, 26 Apr 2015 08:21 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलफेयर ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी की ओर से बाद नमाजे इशा ख्वाजा ए हिंद कांफ्रेंस हुई। इसमें मुल्क और पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप में मारे गए लोगों के लिए दुआएं की गईं।
विज्ञापन

आगाज मस्जिद बिलाल के इमाम कारी शादाब रजा ने कुराआने पाक की तिलावत से किया। शहर इमाम मस्जिद कला के गुल हसन रजवी ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कलाम पेश किया-
ख्वाजा ए हिंद है दरबार वो आला तेरा,
नहीं महरूम कोई मांगने वाला मेरा।
शहर जामा मस्जिद के इमाम अफ लाक रजा उवैसी ने फरमाया-
गरीब नवाज के दरबार में जो कोई सवाली जाता बह खाली हाथ नहीं आता,
बल्कि मन की मुरादें पाकर झोली को भरकर लाता है।
जनाब उवैसी ने सुनाया-
गरीब नवाज अताए रसूले करीम हैं,
ये वह दर है जहां सभी धर्मों के लोग आते हैं।
कारी आरिफ हुसैन ने कहा कि ईमान वालों अल्लाह से डरो और सच्चों के साथ हो जाओ। यही पैगाम ख्वाजा गरीब नवाज ने हिंदुस्तान में आकर लोगों को दिया। मौलाना मौहम्मद इश्तखार अशरफ ी ने दुआ कराई। कांफ्रेंस में मौलाना अनवारुल हक, मौलाना अब्दुल कादिर, अनवार अहमद, नन्हें सैफी, अकबर अली, गुलाम मोहम्मद, सभासद शफ ीक, सादिक, फ हीम, अन्ना, अफ जाल, बाबू रजा, गुड्डू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें