फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरदोई में तैनात आरोपी सिपाही के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई

विज्ञापन
आरोपी सिपाही जीशान।
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में शादी से मना करने के आरोपी हरदोई में तैनात सिपाही जीशान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। युवती की मौत के बाद सिपाही 28 सितंबर से लापता है। इस मामले में 29 सितंबर को बिसौली में केस दर्ज किया गया था। अब आरोपी सिपाही के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। इस मामले में जिले की पुलिस से डीजीपी कार्यालय स्तर से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस की ओर से भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। बता दें कि युवती ने प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद तेजाब पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। सिपाही जीशान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी सिपाही जिशान पर कार्रवाई की मांग



बिसौली। सिपाही जीशान के शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती के तेजाब पीकर आत्महत्या करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग उठाई। कहा कि आरोप जांच में सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। आठ दिन में कार्रवाई में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नमन पाराशरी, करण, विनीत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें