फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 457 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Sun, 11 Oct 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक मेनगेट पर पुलिस भी लगाई गई थी। नामांकन में शक्ति प्रर्दशन के लिए लोग ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर अपने गांव से भारी संख्या में पहुंचे।  यहां बता दें कि ब्लाक क्षेत्र के 84 बीडीसी सदस्यों के लिए अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन 127 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये। जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने न्याय पंचायतवार नौ काउंटर लगवाए थे। जिन पर नामांकन करने के लिए आज सुबह से ही ग्रामीण इलाकों से बीडीसी सदस्य पद के लिए नामांकन के लिए प्रत्याशियों का सर्मथकों के साथ आने का सिलसिला शुरू हो गया। आखिरी दिन शाम चार बजे तक सभी 84 सदस्यों के लिए 374 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

वजीरगंज। क्षेत्र पंचायत की 72 सीटों पर दूसरे दिन 112 नामांकन हुए। अबतक नामांकन कराने वालों की संख्या 352 तक पहु़ंच गई है। इसमें 99 महिलाएं शामिल हैं।
आसफपुर। पहले दिन 300 तो दूसरे दिन 83 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए। मानपुर, नूरनगर कोडिय़ा, कल्ला वाला, पिसहनारी और महौरी में एक-एक पर्चा दाखिल होने के कारण यहां इनके निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

बिल्सी। अंबियापुर क्षेत्र पंचायत के कुल 93 सदस्य पदों के लिए कल से नौ अक्तूबर से शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। यहां दूसरे दिन 135 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए है। अब तक यहां कुल 418 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके है। आरओ उमेश चंद्र ने बताया कि अंबियापुर ब्लाक में बीडीसी के 93 वार्ड है। जिसके लिए आज दूसरे दिन सुबह आठ बजे से नामांकन प्रकिया शुरु की गई। यहां नौ काउंटरों पर नामांकन दाखिल किए गए। दाखिल किए नामांकन पत्रों की जांच 14,15 अक्तूबर को होगी। इसके अलावा 16 को नाम वापसी एवं उसी दिन प्रतीक चिह्नों का वितरण किया जाएगा।

1718 क्षेत्र पंचायत उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन अन्तर्गत चौथे चरण का मतदान 29 अक्टूबर को ब्लाक अम्बियापुर ए बिसौली आसफपुर एवं वजीरगंज में होगा। चारों क्षेत्र पंचायतों में सदस्य पद लिए अब तक 1527 तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 191 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है।

जिला पंचायत में 191 उम्मीदवारों का नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ रामरक्षपाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत में सदस्य पद के लिए चतुर्थ चरण के लिए 236 नामांकन पत्रों की बिक्री के सापेक्ष 191 नामांकन पत्र भरे जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें