फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 पर्चे खारिज, आप के शहर व बिसौली प्रत्याशी भी दौड़ से बाहर

विज्ञापन
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव में पिछले दिनों जिले की छह सीटों पर किए गए नामांकन पत्रों की शनिवार को गहनता से जांच की गई। इसमें कुल 103 नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम पते व कॉलम अधूरे छोड़ने जैसी गलतियों पर 25 पर्चे निरस्त कर दिए गए। आम आदमी पार्टी के शहर और बिसौली के उम्मीदवारों के इकलौते पर्चे भी निरस्त होने से उनकी दावेदारी भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

प्रशासन के हिसाब से अब 78 नामांकन बचे हैं। सही नामांकन की स्थिति 31 जनवरी को पर्चा वापसी के बाद तय हो सकेगी क्योंकि कुछ प्रत्याशियों ने दो से तीन व चार तक नामांकन दाखिल किए हैं। उस लिहाज से निरस्त 25 नामांकन के बाद वैध नामांकन पत्र 66 ही बचे हैं।
विधानसभा क्षेत्र बिसौली में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी तक कुल 22 नामांकन हुए थे। इसमें जांच के बाद तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के अनिल प्रकाश, जनसेवा सहायक पार्टी के शेर सिंह एवं आदर्श जनहित पार्टी के रामचंद्र होल्कर शामिल हैं। अब इस विधानसभा में 19 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सहसवान में कुल 17 नामांकन हुए थे। इनमें चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रामवीर सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार पितंबर सिंह, भारतीय भाईचारा पार्टी के बदन सिंह एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के दिनेश कुमार शामिल हैं। अब इस विधानसभा में 13 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में सर्वाधिक 22 नामांकन हुए थे। इनमें से 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में खामियां मिलने के कारण उन्हें खारिज कर दिया गया। इसमें जनशक्ति पार्टी के अवधेश कुमार, जय महाभारत पार्टी के अशोक कुमार पप्पू, महान दल के चंद्रप्रकाश मौर्य, जनसेवा सहायक पार्टी के सुरेश के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में अलंकार सिंह, मोहम्मद जाकिर, दुर्गेश कुमार, मोहम्मद नबी, राजू, विशेष कुमार एवं शिल्पी मौर्य के नामांकन खारिज किए गए हैं। अब इस विधानसभा में 11 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। महान दल व सपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य का दूसरा नामांकन सही पाए जाने से दावेदारी सुरक्षित रही है।
विधानसभा क्षेत्र बदायूं में कुल 11 नामांकन हुए थे। जांच में चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। आजाद समाज पार्टी के तमीम उद्दीन, आम आदमी पार्टी के रीतेश कुमार, जनसेवा सहायक पार्टी के संतोष कुमार एवं निर्दलीय उम्मीदवार रामफल शाक्य इसमें शामिल हैं। अब इस विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर में कुल 13 नामांकन की जांच में जय भारत पार्टी के सर्वेश का नामांकन खारिज कर दिया गया। यहां अब 12 उम्मीदवार शेष हैं।
विधानसभा क्षेत्र दातागंज में कुल 18 नामांकन हुए थे। इनमें जांच के बाद दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में खामियां मिलने के कारण खारिज कर दिया गया। इसमें लोक बंधु पार्टी के अय्यूब खां एवं निर्दलीय उम्मीदवार चेतना सिंह शामिल हैं। अब 16 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
-
आप को चुनाव से पहले ही झटका, शिकायत होगी
आम आदमी पार्टी को शहर सीट से प्रत्याशी रीतेश कुमार व बिसौली से प्रत्याशी अनिल प्रकाश का नामांकन निरस्त होने से चुनाव से पहले ही झटका लगा है। जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के मुताबिक रीतेश का पर्चा जल्दबाजी में निरस्त कर सूचना दी गई। सुधार का मौका ही नहीं मिला। वहीं अनिल के पर्चे को ओवर राइटिंग की वजह बताकर खारिज किया गया है। शहर सीट पर हमारे प्रत्याशी की स्थिति मजबूत थी। राजनीतिक मिलीभगत की आशंका है। विरोध में वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
-
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 103 नामांकन हुए थे। इनमें जांच के बाद 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में खामियां मिलने के कारण खारिज कर दिया गया। कुल 78 नामांकन पत्र शेष रह गए हैं। जिनके पर्चे निरस्त हुए हैं, उन्हें वजह के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें