फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोडल अधिकारी के सामने बंटेगा पुष्टाहार

Sat, 25 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास में सबसे बड़ा खेल पुष्टाहार वितरण में हैं। इसके लिए डीएम ने सभी 16 ब्लाकों में नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। इनके अनुसार इनकी मौजूदगी में ही पुष्टाहार का वितरण होगा। वितरण की तारीखें पहले से तय की जाएंगी। अगर, किसी वजह से नोडल अधिकारी को दी गई तारीख पर उपस्थित होने में कठिनाई होगी, तो नोडल अधिकारी से ही वितरण की तारीख ली जाएगी। डीपीओ को निर्देश है कि वह लगातार निरीक्षण करेंगी। अनियमितताएं और अन्य खामियों पर स्पष्ट टिप्पणियां लिखेंगी और कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि प्रत्येक माह की निरीक्षण रिपोर्ट 28 तारीख तक दी जाएगी। जो डीपीओ माह की अंतिम तारीख को प्रस्तुत करेंगी। निरीक्षण नोट जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण को विकास भवन में रखे जाएंगे। किसी भी परियोजना पर बिना नोडल अधिकारी के पुष्टाहार का वितरण होता है, तो परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी, डीपीओ, परियोजना अधिकारियों और मुख्य सेविकाओं की मीटिंग प्रत्येक तीन तारीख को होगी। जुलाई से ही नई व्यवस्था का रोस्टर लागू किया गया है। नोडल अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट नियमित देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें