फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरे दिन भी एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में नहीं हुआ काम

विज्ञापन
कोर्ट के बाहर मौजूद अ​धिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता
विज्ञापन
बदायूं। जिला बार के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार को कोर्ट से अवमानना नोटिस दिए जाने का अधिवक्ताओं विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते दूसरे दिन कोर्ट का अधिवक्ताओं ने बहिष्कार किया। अब बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट और अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग यादव ने जिला बार के महासचिव अरविंद सिंह को जारी नोटिस किया है। कहा कि 15 मई को सुनवाई दौरान न्यायालय में आकर उन्होंने कोर्ट की कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। पेशकार, अर्दली के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। न्यायालय के लिए भी अपमानजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे न्यायालय का कीमती समय बर्बाद हुआ और वादकारियों को असुविधा हुई। यह कृत्य अवमानना की श्रेणी में आता है। उन्होंने 17 मई को कोर्ट में स्पष्टीकरण मांगा था। महासचिव ने इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया है। बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी आरके सक्सेना ने बताया कि बुधवार को एसीजेएम द्वितीय कोर्ट का पूरी तरह से बहिष्कार किया गया है। किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि एडीजे प्रथम और बार पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को कोई हल निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें