प्यास से व्याकुल तीन सियार सहित चार जानवर मरे
भीषण गर्मी इंसानों के साथ ही जंगली जानवरों पर भी भारी पड़ रही है। प्यास से व्याकुल तीन सियारों सहित चार जानवरों की मौत हो गई। इसके बावजूद क्षेत्र के सूखे तालाबों को भरवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
गुरुवार को गंगपुर गांव के पास प्यास से व्याकुल होकर तीन सियार सहित चार जानवरों ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के गांव गंगपुर के निकट तालाब के पास हमेशा की तरह प्यास बुझाने के लिए तमाम जंगली जानवर पहुंच जाते हैं। कई किलोमीटर दौड़कर प्यास बुझाने के लिए पहुुंचने वाले जंगली सियार, बछड़ों को तालाब में पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते इनकी मौत हो रही है। तालाब में पानी भरवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जबकि शासन से तालाबों पर लाखों रुपये खर्च कराए जा रहे हैं। ग्रामीण जंगली जानवरों की जान बचाने के लिए तालाब में पानी भरवाने की मांग कर रहे हैं।