फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात दिन से लापता दोनों बहनों का सुराग नहीं

सार

इस्लामनगर थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग बहनों की तलाश में पुलिस की जांच दिल्ली तक पहुंची है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, लेकिन बहनों का सुराग नहीं मिला। परिजनों की चिंता के बीच सामाजिक संगठनों ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनों के पिछले सात दिन से लापता होने से लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को पकड़ा भी था। मगर, अब तक दोनों बहनों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि दिल्ली में उनकी लोकेशन ट्रेस की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों से भी लंबी पूछताछ की। हालांकि उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। इससे लापता दोनों बहनों की कहानी उलझकर रह गई है। इधर, इन दोनों के परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इधर, पिता ने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर दोनों बेटियों का पता लगाने की मांग की है।



विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवार को दिया सहयोग का आश्वासन
इस गंभीर मामले को लेकर हिन्दू संगठनों से जुडे़ लोग भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। करणी सेना के जिलाध्यक्ष भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने हर संभव सहायता देने की बात कही है। संभल भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला जिलाध्यक्ष विशाल गौतम ने थाना पुलिस से दोनों का पता लगाने को कहा है।
विज्ञापन




दिल्ली के संगम बिहार में मिली दोनों की लोकेशन
प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर नरेश कुमार ने बताया कि पांच दिन से दो सिपाही व एक दरोगा दिल्ली में जगह-जगह सीसी फुटेज खंगाल रहे हैं। दोनों बहनों के साथ उनके मामा भी बताए जा रहे हैं। सीसी फुटेज से इतना पता लगा है कि दोनों बहनें अकेले ही बस से उतरकर संगम विहार में घूमी हैं। जल्द ही उन्हें तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें