नजीब का फाइल फोटो, बेटे की फोटो देखतीं मां फातिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौ साल बाद भी दिल्ली के जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) से 15 अक्तूबर 2016 को लापता हुए बदायूं के छात्र नजीब का सुराग नहीं लगा। इस मामले में नौ साल के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, लेकिन इसमें अब नौ अंक का इत्तफाक हैरान कर रहा है। मां फतीमा नफीस ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण नौ लोगों ने किया था। उनके नौ मोबाइल फोन सीबीआई के पास हैं। उनमें से एक भी मोबाइल का पैटर्न लॉक सीबीआई तुड़वाने में कामयाब नहीं रही।
बदायूं के मोहल्ला वेदो टोला निवासी छात्र नजीब के जेएनयू से लापता होने की गुत्थी नौ साल भी अनसुलझी है। इसे न दिल्ली पुलिस सुलझा सकी और न ही सीबीआई। मां फातिमा नफीस ने बताया कि अपहरण करने के नौ नामजद आरोपी थे, जबकि 150 से अधिक लोगों की भीड़ थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने उन नौ आरोपियों के मोबाइल जब्त किए थे, लेकिन उन आरोपियों को कोर्ट के सामने नहीं लाया गया।
यह भी पढ़ें- प्यार...पंचायत और फिर धोखा: दुल्हन बनकर इंतजार करती रही प्रेमिका, बरात लेकर नहीं आया प्रेमी; जानें पूरा मामला
नजीब की मां का कहना है कि दिल्ली के बसंतकुंज पुलिस ने उन आरोपियों के नौ मोबाइल जब्त कर लिए थे। जब जांच सीबीआई को मिली तो वह मोबाइल दिल्ली पुलिस ने सौंप दिए थे। सीबीआई उन सभी मोबाइलों के पैटर्न लॉक खोलने में सफल नहीं हो सकी। अगर सीबीआई ऐसा करती तो उनके बेटे का सुराग जरूर लगता।