फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों के लिए संसाधन नहीं

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला स्तरीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों के लिए संसाधनों का अभाव है। बेंच, डंबल और वेट स्टैंड नहीं हैं। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी हो रही है। पिछले कई माह से कोच की तैनाती नहीं थी, अभी दो दिन पहले ही वेटलिफ्टिंग के कोच आए हैं।
विज्ञापन

केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। ताकि युवा ग्रामीण अंचल से निकलकर जिला, मंडल, प्रदेश व देश में अपना नाम रोशन कर सकें, लेकिन सुविधाओं के अभाव में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा।
वेटलिफ्टिंग की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली मानसी चामुंडा ने बताया कि स्टेडियम में समय के साथ-साथ पुराने उपकरण खराब हो गए हैं। इससे उन्हें अभ्यास में परेशानी आती है। अपने स्तर से संसाधन जुटाए हैं। लोगों का सहयोग लेकर आगे बढ़ीं तो पदक जीते। अगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जरूरी सुविधाएं मिलें और भी प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन


अब तक कोच न होने की वजह से दिक्कत आ रही थी। अभी हाल ही में वेट लिफ्टिंग के कोच मिल गए हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिहाज से जो भी संसाधन कम होंगे उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। -अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें