फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चुना जा सका प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष

Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
प्रधान संघ की बैठक में बिना सूचना के कुछ लोेगों द्वारा ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया से नाखुश कुछ प्रधानों ने हंगामा काटा। अब ब्लाक अध्यक्ष चुनने के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक कार्यालय पर कुछ लोग इकट्ठा हुए। वह प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव करने लगे। इसकी जानकारी अन्य गांव कोट, पलिया, सरेरा व चनी के प्रधानों को लगी तो वह मौके पर आ गए। इन प्रधानों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना प्रधानों को सूचना दिए कैसे चुनाव हो रहा है। इस पर पलिया के प्रधान सुधाकर शर्मा ने कहा कि पूरे ब्लाक के प्रधानों को सूचना देकर ही चुनाव की प्रक्रिया होनी चाहिए। इसके बावजूद भी कुछ चुनाव को अड़ने लगे तो वहां हंगामा शुरू हो गया। चनी की प्रधान नीरज देवी ने कहा कि प्रधान संघ की बिना मीटिंग बुलाए कोई भी ब्लाक अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष नहीं चुना जा सकता है। हंगामा ज्यादा होता देख ब्लाक अध्यक्ष चुनने वालोें ने अब तारीख 18 फरवरी तय कर दी है। इस विरोध के कारण यह बैठक भी हंगामेदार होने की आशंका है।  इस मौके पर आकाश मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, विपिन शर्मा, हुकुम सिंह यादव, शिवकुमार शर्मा, भारत सिंह यादव समेत लगभग कई  प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें