फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मॉर्निंग वॉक बंद...घर पर बनाए रखें व्यायाम का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है। लॉकडाउन को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में लोगों का पूरा समय घरों के अंदर की व्यतीत हो रहा है, क्योंकि लॉकडाउन की वजह से जिम से लेकर सुबह की सैर पूरी तरह से बंद है। लोगों के सोने और उठने का समय भी बदल गया है, जिस कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। खासकर हार्ट और मधुमेह के रोगियों को ऐसे में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोविड-19 के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। जिससे लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहें लेकिन इस लॉकडाउन ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से बदल दिया है। इस समय सबसे ज्यादा दिक्कतें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को हो रही है, क्योंकि इन रोगों में डॉक्टर भी मॉर्निंग वॉक की सलाह देते हैं। डायबिटीज में तो सूर्योदय के पूर्व टहलना रामवाण इलाज माना जाता है। बंद न करें टहलना, घर में या छत पर बनाए रखें क्रम : लॉकडाउन में भले ही घर से निकलना बंद हो लेकिन जिन लोगों को डॉक्टर ने टहलने की सलाह दी है वह इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इस समय ऐसे लोग अपने घरों में या फिर छतों पर टहलने का क्रम बनाए रख सकते हैं। यदि इतनी भी जगह न हो तो डॉक्टर से फोन पर परामर्श लेकर हल्के व्यायाम करें, जो मॉनिँग वॉक की कमी को पूूरा कर सकें। ये भी रखें सावधानी : -डायबिटीज के मरीज संतुलित भोजन लें और मीठी चीजों से परहेज रखें। -ब्लड प्रेशर के मरीज खाने में नमक का कम से कम इस्तेमाल करें। -इलेक्ट्रॉनिक मशीन से घर पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच करें। -पूर्व में डॉक्टर द्वारा दिए गए परामर्श के हिसाब से दवा का सेवन करें। -तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ही इमरजेंसी में इलाज ले सकते हैैं। - ब्लड प्रेशर के मरीजों को नींद पूरी करना जरूरी है, साथ ही व्यायाम भी करते रहें। डायबिटीज के मरीजों को संतुलित भोजन लेना चाहिए। सुबह टहलना बेहद कारगर है। लॉकडाउन में बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो घर पर या छत पर भी टहलकर इस कमी को पूरा सकते हैं। इसके अलावा इस समय हल्के व्यायाम भी लाभप्रद हो सकते हैं। - डॉ. शिवमोहन सिंह, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें