फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लालपुल रोड से बाहरी डिपो की बसों की शाम 5 बजे तक नोइंट्री

विज्ञापन
हाथी पार्क  के रास्ते बस अड्डे पर जाती कौशांबी डिपो की बस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जाम की समस्या कम करने के लिए प्रशासन की ओर से बड़ा कदम उठाया है। लालपुल रोड से बाहरी डिपो की बसों की इंट्री बंद कर दी गई है। अब दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा से आने-जाने वाली बाहरी डिपो की बसें लालपुल रोड से शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। यह बसें बाइपास के रास्ते नवादा होते हुए बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को जाम से राहत मिली है।
विज्ञापन


लालपुल रोड शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां घनी बस्ती होने के साथ शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण पहले ही ट्रैफिक का दबाव रहता था। बाहरी डिपो की बसों के आने-जाने से अक्सर जाम लगता था। सुबह-शाम के समय तो स्थिति और खराब हो जाती थी। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को भी निकलने में दिक्कत होती थी।
इसमें यातायात पुलिस की ओर से बदलाव करते हुए शाम 5 बजे तक इनकी इंट्री बंद कर दी गई है। अब यह बसें बाइपास से सीधे नवादा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंच रही हैं। इससे लालपुल, कचहरी रोड और सिविल लाइंस में ट्रैफिक का दबाव कम हो रहा है। सभी चालक-परिचालकों को नए रूट की जानकारी दे दी गई है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। वहीं बिल्सी मोड़ के पास पुलिसकर्मी बाहरी डिपो की बसों को शहर में आने से रोक रहे हें। लोगों का कहना है कि इस फैसले जाम की समस्या में काफी हद तक कम हुई है।
विज्ञापन


बाहरी डिपो की बसों की लालपुल रोड से शाम 5 बजे तक इंट्री बंद है, इसके लिए सभी बसों के चालक और परिचालकों को रुट के बारे में जानकारी दे दी गई। इससे इस रूट पर जाम की समस्या काफी कम हुई है। - ललित कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें