फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला क्षेत्र के 26 गांवों में 18 घंटे से बत्ती नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कछला नगर पंचायत के वितरोही फीडर से जुड़े लगभग 26 गांवों में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रविवार शाम तीन बजे तक भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई, जिससे इन गांवों में लगातार 18 घंटे से अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीण खासे परेशान हैं और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या शनिवार रात अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण उत्पन्न हुई। आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वितरोही फीडर से कछला नगर पंचायत सहित आसपास के 26 गांव जुड़े हुए हैं। बिजली न होने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं। उझानी के जेई ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंधी से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। जेई ने आश्वासन दिया कि कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

18 घंटे से अधिक समय तक बिजली न होने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विशेषकर भीषण गर्मी में बिजली के बिना रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करने में कठिनाई आ रही है। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं।

शहर में 3-4 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे तक गुल रही बिजली
बदायूं। शनिवार रात आई आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन आंधी-पानी की वजह से हुई बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आंधी आते ही शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
सिविल लाइंस, आवास विकास, लालपुल और कचहरी रोड सहित कई इलाके में तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं आई। बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और खराब रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। किसानों की सिंचाई प्रभावित हुई। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आंधी के कारण कई जगह तार टूट गए और फाल्ट आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें