फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की कई शाखाएं में रुपये नहीं

विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की कई शाखाएं में रुपये नहीं 
विज्ञापन
नोटबंदी के 50 दिन गुजरने से पहले ही अधिकांश बैंकों की शाखाओं ने हालात पर काबू पा लिया था, लेकिन सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं में अब तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में मंगलवार को रुपयों की किल्लत हो गई। इससे खाताधारकों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद करने के बाद से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक कैश की किल्लत से जूझ रहा है। पहले पीएनबी पर आरोप था करेंसी चेस्ट होने के बावजूद पर्याप्त कैश उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उसके बाद आरबीआई से सीधा कैश मिलने के बावजूद सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की अधिकांश शाखाओं में कैश की किल्लत है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बैंक खाताधारकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना पेराई सत्र के चलते सर्वाधिक दिक्कत गन्ना किसानों को हो रही है, कि उन्हें मिलने वाला गन्ना बकाया भुगतान उनके बैंक खातों में आने के बावजूद उनके हाथ में नहीं आ पा रहा है। इसका ताजा उदाहरण गुलड़िया स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में देखा जा सकता है, जहां पर गन्ना के तीन क्रय केंद्र हैं। वहां भी बुधवार को नो कैश की स्थिति से होने तमाम लोग बैरंग लौट गए। यही हाल अन्य बैंक शाखाओं का है। 

बिल्सी के बैंकों में भी पर्याप्त कैश का संकट
 दो माह बीतने के बाद भी कुछ बैंकों को पर्याप्त कैश नहीं मिलने से लोगों का आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले तो उन्हें अपनी मुद्रा को जमा करने में तमाम पापड़ बेलने पड़ रहे थे। अब उसे बैंकों से निकालने में भी कम परेशानी उठानी नहीं पड़ रही है। बैंक कर्मचारियों का अब एक ही रोना है कि उन्हें पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बिल्सी नगर समेत क्षेत्र में मौजूद सर्व यूपी ग्रामीण बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। इन बैंक शाखाओं पर सुबह से लोगों की खासी भीड़ लगना शुरु हो जाती है। मगर बाद बैंक के कर्मचारियों द्वारा यह कह दिया गया है कि अभी कैश नहीं आया है और लोगों को रोजाना की तरह वापस मायूस लौटना पड़ा। बैंकों को पर्याप्त मुद्रा न मिलने के कारण अब लोगों के सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी होती जा रही है। 

करेंसी चेस्ट पंजाब नेशनल बैंक और आरबीआई से पर्याप्त कैश नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। अन्य बैंकों से लेकर कैश वितरित कराया गया। खासतौर पर गुलड़िया शाखा में मंगलवार को 23 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। गुरुवार को कैश आते ही किल्लत खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन

डीके वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें