फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद अब बरेली में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एनसीसी में चयनित होने की चाह रखने वालों छात्र-छात्राओं का संबंधित कॉलेजों में फिजिकल टेस्ट होता था, उसके बाद में कॉलेज में ही लिखित परीक्षा की जाती थी, लेकिन इस बार एनसीसी अधिकारियों ने इसमें बदलाव किया है। फिजिकल टेस्ट संबंधित कॉलेजों में लिया गया, लेकिन अब ये लिखित परीक्षा संबंधित कॉलेजों में न होकर बरेली में होगी। फिलहाल अभी इसकी लिए तिथि तय नहीं है, मगर तारीख की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध कई डिग्री कॉलेजों में एनसीसी की इकाई है। उन कॉलेजों में संबंधित तारीखों को बरेली से आए एनसीसी के अधिकारियों ने अपने सामने छात्र-छात्राओं का फिजिकल टेस्ट लिया। इसमें पास हुए छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा होगी। अब तक यह अमूमन फिजिकल टेस्ट के तुरंत बाद संबंधित कॉलेजों में हुआ करती थी, लेकिन इस बार एनसीसी अधिकारियों ने इसमें बदलाव किया है। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को इस बार लिखित परीक्षा देने के लिए बरेली जाना होगा। हालांकि एनसीसी अधिकारियों की ओर से अभी तक तिथि और बरेली में किस जगह पर लिखित परीक्षा होगी यह अभी साफ नहीं किया गया है। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज के एनसीसी के लेफ्टिनेट संतोष सिंह ने बताया कि जैसे ही एसीसी की लिखित परीक्षा की तिथि मिलेगी, वैसे ही जानकारी कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें